आपकी खोज से संबंधित
परिणाम "sam-e-ziist"
शेर के संबंधित परिणाम "sam-e-ziist"
शेर
बताए कौन किसी को निशान-ए-मंज़िल-ज़ीस्त
अभी तो हुज्जत-ए-बाहम है रहगुज़र के लिए
हबीब अहमद सिद्दीक़ी
शेर
कौन अब कश्मकश-ए-ज़ीस्त से दे मुझ को नजात
कर चुका है मिरा क़ातिल नज़र-अंदाज़ मुझे
अब्र अहसनी गुन्नौरी
शेर
मुख़्तसर अपनी हदीस-ए-ज़ीस्त ये है इश्क़ में
पहले थोड़ा सा हँसे फिर उम्र भर रोया किए
आनंद नारायण मुल्ला
शेर
जब से फ़रेब-ए-ज़ीस्त में आने लगा हूँ मैं
ख़ुद अपनी मुश्किलों को बढ़ाने लगा हूँ मैं
मुमताज़ अहमद ख़ाँ ख़ुशतर खांडवी
शेर
आए थे क्यूँ अदम से क्या कर चले जहाँ में
ये मर्ग-ओ-ज़ीस्त दोनों आपस में हस्तियाँ हैं
मीर फ़तेह अली शैदा
शेर
मक़्सद-ए-ज़ीस्त ग़म-ए-इश्क़ है सहरा हो कि शहर
बैठ जाएँगे जहाँ चाहो बिठा दो हम को