आपकी खोज से संबंधित
परिणाम "chuppe"
शेर के संबंधित परिणाम "chuppe"
शेर
इफ़्तिख़ार आरिफ़
शेर
ग़ैर की नज़रों से बच कर सब की मर्ज़ी के ख़िलाफ़
वो तिरा चोरी-छुपे रातों को आना याद है
हसरत मोहानी
शेर
'मुसहफ़ी' क्यूँके छुपे उन से मिरा दर्द-ए-निहाँ
यार तो बात के अंदाज़ से पा जाते हैं
मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
शेर
छुपे हैं लाख हक़ के मरहले गुम-नाम होंटों पर
उसी की बात चल जाती है जिस का नाम चलता है
शकील बदायूनी
शेर
छुपे हैं सात पर्दों में ये सब कहने की बातें हैं
उन्हें मेरी निगाहों ने जहाँ ढूँडा वहाँ निकले
जितेन्द्र मोहन सिन्हा रहबर
शेर
सुनी अँधेरों की सुगबुगाहट तो शाम यादों की कहकशाँ से
छुपे हुए माहताब निकले बुझे हुए आफ़्ताब निकले
अक़ील नोमानी
शेर
तुम से अब क्या कहें वो चीज़ है दाग़-ए-ग़म-ए-इश्क़
कि छुपाए न छुपे और दिखाए न बने
दत्तात्रिया कैफ़ी
शेर
मेरे घर में ग़ैर के डर से कभी छुप जाइए
ग़ैर के घर में छुपे थे आज किस की डर से आप
रियाज़ ख़ैराबादी
शेर
छुपे तो कैसे छुपे चमन में मिरा तिरा रब्त-ए-वालिहाना
कली कली हुस्न की कहानी नज़र नज़र इश्क़ का फ़साना
निसार इटावी
शेर
निगाह-ए-पर्दा-कुशा का कमाल क्या कहना
जहाँ जहाँ वो छुपे उस ने जा के देख लिया
अबु मोहम्मद वासिल बहराईची
शेर
छुपाने से छुपे कब हैं मिटाने से मिटे कब हैं
पड़े हैं ख़ून-ए-नाहक़ के जो धब्बे तेरे दामाँ पर
फ़हीम हैरत रहीमी
शेर
तीन दिन तक ख़ौफ़ के मारे छुपे थे जिस जगह
उस जगह बनने को था इक ग़ुस्ल-ख़ाना याद है