aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair
jis ke hote hue hote the zamāne mere
परिणाम "khilaa.e.n"
दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना हैमिल जाए तो मिट्टी है खो जाए तो सोना है
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही
घर लौट के रोएँगे माँ बाप अकेले मेंमिट्टी के खिलौने भी सस्ते न थे मेले में
हैं दलीलें तिरे ख़िलाफ़ मगरसोचता हूँ तिरी हिमायत में
बात सुनाए न लगी दिल की बुझाए न कली दिल की खिलाए न ग़म-ओ-रंज घटाए न रह-ओ-रस्मबढ़ाए जो कहो कुछ तो ख़फ़ा हो कहे शिकवे की ज़रूरत जो यही है तो न चाहो जो न
तुम्हारे ख़्वाब से हर शब लिपट के सोते हैंसज़ाएँ भेज दो हम ने ख़ताएँ भेजी हैं
क़ुबूल कैसे करूँ उन का फ़ैसला कि ये लोगमिरे ख़िलाफ़ ही मेरा बयान माँगते हैं
हम आप क़यामत से गुज़र क्यूँ नहीं जातेजीने की शिकायत है तो मर क्यूँ नहीं जाते
तेरी बख़्शिश के भरोसे पे ख़ताएँ की हैंतेरी रहमत के सहारे ने गुनहगार किया
वो अक्सर दिन में बच्चों को सुला देती है इस डर सेगली में फिर खिलौने बेचने वाला न आ जाए
इक खिलौना टूट जाएगा नया मिल जाएगामैं नहीं तो कोई तुझ को दूसरा मिल जाएगा
तमन्नाओं में उलझाया गया हूँखिलौने दे के बहलाया गया हूँ
एक मोहब्बत काफ़ी हैबाक़ी उम्र इज़ाफ़ी है
आकाश की हसीन फ़ज़ाओं में खो गयामैं इस क़दर उड़ा कि ख़लाओं में खो गया
आज फिर माँ मुझे मारेगी बहुत रोने परआज फिर गाँव में आया है खिलौने वाला
तुम्हें ख़याल नहीं किस तरह बताएँ तुम्हेंकि साँस चलती है लेकिन उदास चलती है
मैं आप अपनी मौत की तय्यारियों में हूँमेरे ख़िलाफ़ आप की साज़िश फ़ुज़ूल है
मैं बचपन में खिलौने तोड़ता थामिरे अंजाम की वो इब्तिदा थी
मिरी निगाह में कुछ और ढूँडने वालेतिरी निगाह में कुछ और ढूँडता हूँ मैं
औरत को समझता था जो मर्दों का खिलौनाउस शख़्स को दामाद भी वैसा ही मिला है
Devoted to the preservation & promotion of Urdu
A Trilingual Treasure of Urdu Words
Online Treasure of Sufi and Sant Poetry
World of Hindi language and literature
The best way to learn Urdu online
Best of Urdu & Hindi Books