Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर
Asif Bilal's Photo'

नई नस्ल के नुमाइंदा शाइरों में शामिल, ग़ज़ल में बेसाख़्तगी का इज़हार

नई नस्ल के नुमाइंदा शाइरों में शामिल, ग़ज़ल में बेसाख़्तगी का इज़हार

आसिफ़ बिलाल के शेर

46
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

हम ने जिस हादसे पे सब्र किया

आप होते तो मर गए होते

जाने लगता हूँ तो वो पाँव पकड़ लेता है

और सितम ये है कि सीने से लगाता भी नहीं

तुम्हें हम इस लिए भी सोचते रहते हैं अक्सर

कि इक तस्वीर में धुँदला सा है चेहरा तुम्हारा

मैं इक ऐसे गाँव का रहने वाला था

सैलाबों में जिस के घर कट जाते थे

वो लम्हे-भर को तसव्वुर से भी नहीं जाता

इसी लिए तो उसे अपनी जान बोलते हैं

'आलम-ए-हू में सही शोर तो कर लेने दो

अपने होने का भी ए'लान ज़रूरी है मियाँ

तरक़्क़ियात की ये कौन सी घड़ी है जहाँ

सब अपने आप में बाज़ार होना चाहते हैं

गुज़िश्ता कुछ दिनों से जाने किस उलझाओ में है दिल

कि हम बैठे भी रहते हैं ग़ज़ल-ख़्वानी नहीं होती

अब बहुत दश्त-नवर्दी हुई 'आसिफ़' साहिब

अब बदन मौत की आवाज़ पे हाँ चाहता है

पेच-दर-पेच हुई जाती है दुनिया हम पर

जाने क्यों इस पे हम आसान हुए जाते हैं

अब बहुत दश्त-नवर्दी हुई 'आसिफ़' साहब

अब बदन मौत की आवाज़ पे हाँ चाहता है

तुम कहो तुम भी तड़पते हो त'अल्लुक़ के तईं

या मिरे ही दिल-ए-बिस्मिल की ये बीमारी है

इक हर्फ़-ए-तसल्ली था मुदावा-ए-ग़म-ए-हिज्र

जिस वक़्त तू पहलू से मिरे उठ के गया था

रात ही रात चले जाओ मिरे हम-सफ़रो

सुब्ह मुमकिन है यही दश्त ही मक़्तल हो जाए

हम एक मेज़ पे जब साथ साथ बैठे थे

तो दरमियान कोई और वक़्त चल रहा था

हम ऐसे लोग बहुत देर तक नहीं रहते

यक़ीन जानिए कोई कमाल हो रहा है

गाँव के नर्म रवय्यों में पले हैं हम लोग

शहर में कोई निगहबान ज़रूरी है मियाँ

आशुफ़्तगी अज़ल से मिरे आब-ओ-गिल में है

कुल लज़्ज़त-ए-हयात ग़म-ए-जाँ-गुसिल में है

अब इस हुजूम में पहचान खो गई मेरी

किसी बदन के लिए इस्ति'आरा था पहले

वो लम्हे-भर को तसव्वुर से भी नहीं जाता

इसी लिए तो उसे अपनी जान बोलते हैं

‘आलम-ए-हू में सही शोर तो कर लेने दो

अपने होने का भी ए'लान ज़रूरी है मियाँ

अब इस हुजूम में पहचान खो गई मेरी

किसी बदन के लिए इस्ति'आरा था पहले

तकते रहते थे किनारे से मुसलसल दोनों

जाने दरिया में भी क्या वक़्त बहाए गए थे

Recitation

बोलिए