Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर
Fauziya rabab's Photo'

फ़ौज़िया रबाब

1988 | गोवा, भारत

नई नस्ल की शायरा, आसान ज़बान में शायरी के मशहूर

नई नस्ल की शायरा, आसान ज़बान में शायरी के मशहूर

फ़ौज़िया रबाब के शेर

317
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

देख सुक़रात ने बस ज़हर पिया था लेकिन

ज़िंदगी मैं तो तुझे घोल के पी जाऊँगी

कुछ इस लिए भी मुझे कामयाबी मिलती है

मैं अपने बाबा के नक़्श-ए-क़दम पे चलती हूँ

तुम्हारी याद है मातम-कुनाँ अभी मुझ में

तुम्हारा दर्द अभी तक सियह लिबास में है

आज फिर तुम को हम ने देखा है

आज महशर बनी हैं ये आँखें

मेरे ख़्वाबों में रोज़ आती हैं

अपनी आँखें सँभाल कर रखिए

हम ने ग़ज़लों में जो उतारा है

तिरी आँखों का इस्तिआ'रा है

जब वो कहती है यूँ कि उफ़ तौबा

मेरी तौबा ही टूट जाती है

वक़्त जब आइना दिखाता है

आदमी ख़ुद को भूल जाता है

मुझ को हर लम्हा मिरी माँ से मोहब्बत है 'रबाब'

मैं किसी रोज़ भुला दूँ उसे मुमकिन ही नहीं

मेरी बीनाई कम नहीं होगी

मेरी आँखों में माँ का चेहरा है

इश्क़ जब से मुझे मयस्सर है

ख़ुद को होती नहीं मयस्सर मैं

कहा उस ने बताओ मेरे बिन ये ज़िंदगी क्या है

कहा मैं ने वही जो पानियों मैं झाग होते हैं

मुझ से पूछा जो किसी ने तिरी पहचान बता

मैं पुकारी मैं तुम्हारी मैं तुम्हारी मौला

तीरगी जो बढ़ती है इक दिया जलाती हूँ

यूँ भी अपनी हस्ती को आइना बनाती हूँ

कूज़ा-गर मैं तिरी मोहब्बत में

अपनी सूरत बिगाड़ लेती हूँ

अक्स जो आसमाँ पे रक्खा है

एक दिन आइने में उतरेगा

सर पे गर साएबाँ नहीं तो क्या

भय्या मेरा तो कुल जहाँ हो तुम

Recitation

बोलिए