Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर
Yasir Tahsin's Photo'

यासिर तहसीन

1996 | दिल्ली, भारत

यासिर तहसीन के शेर

105
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

तुम जो कहते हो चूम लोगे हमें

करने वाले कहा नहीं करते

उस ने दिन जल्दी ढलने की ख़्वाहिश की

धरती ने रफ़्तार बढ़ा दी गर्दिश की

पहले तू इक झूटे ग़म में मिट जाने का नाटक रच

फिर दुनिया को जा जा कर बतला तू कितने दुख में है

ये अब्र-ए-नौ हमारे किसी काम का नहीं

उन को पसंद ही नहीं बारिश में भीगना

दर्द-ए-दिल ज़िंदगी की ख़ुशी पी गया

इक समुंदर हमारी नदी पी गया

तिरी याद सीने से रुख़्सत हुई

ये बुढ़िया बड़े दिन से बीमार थी

तसव्वुर करो वो तुम्हें चाहते हैं

तसव्वुर करो ये तसव्वुर नहीं है

क्यों दे रहे हो दस्तकें चौखट पे बारहा

कितनी दफ़'अ बताऊँ कि घर पर नहीं हूँ मैं

चल दिए हैं बोल कर वापस लौटेंगे कभी

चल दिए हैं इक दफ़'अ फिर लौट आने के लिए

ख़ुदा की आँख हैं आँखें हमारी

ख़ुदा इन से ही दुनिया देखता है

इक दिन हर मंज़र काला हो जाएगा

सूरज उस की ज़ुल्फ़ों में खो जाएगा

आमद हुई थी मैं ने ही धुत्कार दी ग़ज़ल

ये कह के दूसरा कोई शा'इर तलाश कर

जो तुम होगी तो दिल हवेली सराए होगी

सराए जिस में हसीन चेहरे रुका करेंगे

दग़ा से बाज़ आओ मीर 'जा'फ़र'

हमारे लोग मारे जा रहे हैं

ज़िंदगी राएगाँ गई मेरी

उस गली से दुकाँ गई मेरी

बरसों काट लिए ये कह कर

कल को वस्ल हुआ जाता है

आँसू करेंगे एक भी ज़ाए' आँख से

दरिया को पाट कर यहाँ सहरा बनाएँगे

जब किसी सूरत नहीं है मुझ को एहसास-ए-वजूद

फिर मिरे किस काम का है ये जहान-ए-हस्त-ओ-बूद

ऐसी तन्हा रातों में ही आती है

एक ग़ज़ल जो शा'इर को खा जाती है

सितम ये है तिरी आँखों का पानी

मिरे सीने की मिट्टी काटता है

ही जाता था ख़याल-ए-ग़ैर मेरे ज़ेहन में

'ऐन मौक़ा' पर तुम्हारी याद ने खटका किया

रात हुई तो सब देवों ने मंदिर में

उस जोगन को शीश नवाए रक़्स किया

हाए वो शोख़ संदली क़ामत

जिस ने मुझ बे-नियाज़ को मारा

हम दोनों का 'इश्क़ मुकम्मल होना मुश्किल लगता है

तू जिंस-ए-जिन्नात की पैदा और मैं बेटा आदम का

Recitation

बोलिए