नाैशाबा ख़ातून का परिचय
नौशाबा, नौशाबा ख़ातून (1900)अमरोहा, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में जन्म। बचपन में ही हैदराबाद चली गईं और वहीं शिक्षा-दीक्षा हुई। उस्मानिया युनिवर्सिटी की पहली महिला ग्रेजुएट थीं। उर्दू के अलावा अरबी, फ़ारसी और अंग्रेज़ी की अच्छी महारत थी। दस साल की उम्र से शेर कहने लगीं। ग़ज़लें कम, नज़्में ज़ियादा लिखीं। आख़िरी उम्र में मानसिक संतुलन बिगड़गया था।