शफ़क़ इमादपुरी का परिचय
शफ़क़ इ’मादपूरी, सय्यद हसन मुर्तज़ा (1872-1944) इ’मादपुर (गया बिहार) की ख़ाक से उठे मगर ज़िंदगी इलाहाबाद में गुज़री। होश संभालते ही शाइ’री में लग गए और आगे चल कर अमीर मीनाई के शागिर्द हुए। पुराने मज़ामीन (काव्य-विषय) में नए पहलू पैदा करने के माहिर थे।