Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

CANCEL DOWNLOAD SHER
img

Shabdon Ka Safar Combo Set

Product Details

Author: Azra Naqvi
Language: Hindi
Publisher: Rekhta Publications
Year: 2024

Also available on

flipkart_logo amazon_logo

About This Book

उर्दू शब्दों का गुलदस्ता: यह किताब उर्दू शब्दावली को जल्दी और आसानी से सीखने व सुधारने के लिए ‘Word Power Made Easy’ शैली की एक बेहतरीन पेशकश है। इसमें सलाम-दुआ, मोहब्बत, इल्म, रिश्ते, लोग, घरेलू सामान, पहनावा, स्वाद, रंग, शरीर के अंग, बाज़ार, सफ़र, पेशे, शायरी, मयख़ाना, बाग़ और प्रकृति जैसे विभिन्न विषयों पर ढेर सारे शब्द शामिल हैं। इस किताब के अलग-अलग अध्यायों के ज़रिए आप आम तौर पर लोगों द्वारा की जाने वाली ग़लतियों को जानेंगे और उर्दू शब्दों का सही उच्चारण और वर्तनी सीखेंगे। आप अलग-अलग शब्दों की जड़ें और उनके विभिन्न रूप, साथ ही एकवचन से बहुवचन शब्द बनाने के तरीक़े भी जानेंगे। इसके अलावा, आप अलग-अलग मौक़ों पर लोगों का अभिवादन करने, मेहमान नवाज़ी करने और शुक्रिया अदा करने के तरीक़े भी सीखेंगे। आसान भाषा में दिए गए स्पष्टीकरण, बुनियादी व्याकरण के पाठ और अध्यायवार अभ्यासों से भरपूर यह किताब आपको उर्दू आत्मविश्वास के साथ बोलना सिखाती है। संक्षेप में, यह किताब आपको उर्दू भाषा और ज़रूरी अदब के सही ज्ञान के साथ एक परिष्कृत शख़्स बना देगी।

उर्दू शायरी का शब्द संसार: उर्दू कई तहज़ीबों और भाषाओं के मेल से बनी है और शायरी की रिवायत (काव्य-परम्परा) में फ़ारसी, अरबी, संस्कृत और तुर्की के रंग शामिल हैं। ये किताब एक शब्दकोश न हो कर उर्दू शायरी में आने वाले विभिन्न विषयों पर ख़ूबसूरत शेरों के संकलन पर आधारित है। शायरी की दुनिया की सैर कराते हुए ये किताब आपको नए-नए शब्दों और उनके उपयोग की बारीकियों के बारे में बताती है और शायरी में इस्तेमाल होने वाले अहम लफ़्ज़ों, तरकीबों और तल्मीहात के मानी और उनके विभिन्न सन्दर्भों को विस्तार से समझाया गया है। ये किताब शायराना लफ़्ज़ों के कलात्मक इस्तेमाल और उनके गहरे अर्थों को समझने में मददगार होगी, और उर्दू शायरी के अथाह ख़ज़ाने का भरपूर लुत्फ़ उठाने का मौक़ा देगी।

 

 

Speak Now