Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर
Afroz Alam's Photo'

अफ़रोज़ आलम

1975 | कुवैत

अफ़रोज़ आलम के शेर

542
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

ये खुला जिस्म खुले बाल ये हल्के मल्बूस

तुम नई सुब्ह का आग़ाज़ करोगे शायद

तुम्हारी गुफ़्तुगू से आस की ख़ुश्बू छलकती है

जहाँ तुम हो वहाँ पे ज़िंदगी मालूम होती है

अभी सितारों में बाक़ी है ज़िंदगी की रमक़

कुछ और देर ज़रा नर्म गर्म चादर खींच

गुम-सुम सा खड़ा है कोई दरवाज़ा-ए-दिल पर

इस शाम का मंज़र तो दिल-आवेज़ बहुत है

मैं ज़ेहनी तौर पे आवारा होता जाता हूँ

मिरे शुऊ'र मुझे अपनी हद के अंदर खींच

सताती है तुम्हारी याद जब मुझ को शब-ए-हिज्राँ

मुझे ख़ुद अपनी हस्ती अजनबी मालूम होती है

तारीख़ बताएगी वो क़तरा है कि दरिया

आँसू है अभी वक़्त के क़दमों में पड़ा है

ज़माना तुझ को हरीफ़ कह ले उसे ये हक़ है

मिरी नज़र में तू देवता है यही बहुत है

हर ख़्वाब शिकस्ता है तामीर-ए-नशेमन का

हर सुब्ह के माथे पर बाज़ार की गर्मी है

मैं उजाले को मोहब्बत का ख़ुदा लिखता हूँ

वो अँधेरे ही से मानूस हुआ जाता है

इसी लिए तो ये दुनिया धुली धुली सी लगे

तिरे फ़िराक़ में रोए हैं ज़ार-ज़ार अभी

अदा-ए-ख़ार से गुलशन की बढ़ गई ज़ीनत

अगरचे फूलों के दामन हैं तार तार अभी

Recitation

बोलिए