अबिद हुसैन हैदरी का जन्म 10 नवम्बर 1968 को कोपागंज, ज़िला मऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। वो उर्दू के प्रतिष्ठित शोधकर्ता, आलोचक और शिक्षाविद हैं। एम.जी.एम. (पी.जी.) कॉलेज, संभल में उर्दू विभागाध्यक्ष और प्राचार्य के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं। उनकी 16 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें उर्दू में शख़्सी मर्सिये की रिवायत, दबिस्तान-ए-ज़ैदपुर की मर्सिया-गोई और उर्दू मर्सिये की जमालियात विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।