आकाश 'अर्श' का परिचय
किसी परिंद की चीख़ों ने संग-बारी की
सुकूत-ए-शाम का शीशा बिखर गया मुझ में
आकाश ‘अर्श’ (आकाश तिवारी) का जन्म 2 मई 2001 को सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के शहर जगराओं में प्राप्त की। उन्हें उर्दू, हिंदी, अंग्रेज़ी और पंजाबी, चारों भाषाओं के साहित्य में समान रूप से रुचि है। वो उर्दू और पंजाबी में शायरी करते हैं तथा अनुवाद और संकलन के कार्यों में भी सक्रिय हैं। वो रेख़्ता फ़ाउंडेशन के संपादकीय विभाग का हिस्सा भी रह चुके हैं।
सहायक लिंक : | https://sudoarsh.github.io/mahlaqa/