Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर
Faisal Ajmi's Photo'

फ़ैसल अजमी

1951 | पाकिस्तान

आधुनिक ग़ज़ल के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय शायर

आधुनिक ग़ज़ल के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय शायर

फ़ैसल अजमी के शेर

3.5K
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

मैं ज़ख़्म खा के गिरा था कि थाम उस ने लिया

मुआफ़ कर के मुझे इंतिक़ाम उस ने लिया

आवाज़ दे रहा था कोई मुझ को ख़्वाब में

लेकिन ख़बर नहीं कि बुलाया कहाँ गया

अब वो तितली है वो उम्र तआ'क़ुब वाली

मैं कहता था बहुत दूर जाना मिरे दोस्त

कभी देखा ही नहीं उस ने परेशाँ मुझ को

मैं कि रहता हूँ सदा अपनी निगहबानी में

उस को जाने दे अगर जाता है

ज़हर कम हो तो उतर जाता है

हर्फ़ अपने ही मआनी की तरह होता है

प्यास का ज़ाइक़ा पानी की तरह होता है

टूटता है तो टूट जाने दो

आइने से निकल रहा हूँ मैं

आज फिर आईना देखा है कई साल के बाद

कहीं इस बार भी उजलत तो नहीं की गई है

कभी भुलाया कभी याद कर लिया उस को

ये काम है तो बहुत मुझ से काम उस ने लिया

चंद ख़ुशियों को बहम करने में

आदमी कितना बिखर जाता है

मैं सो गया तो कोई नींद से उठा मुझ में

फिर अपने हाथ में सब इंतिज़ाम उस ने लिया

शजर से बिछड़ा हुआ बर्ग-ए-ख़ुश्क हूँ 'फ़ैसल'

हवा ने अपने घराने में रख लिया है मुझे

जिस्म थकता नहीं चलने से कि वहशत का सफ़र

ख़्वाब में नक़्ल-ए-मकानी की तरह होता है

तू ख़्वाब-ए-दिगर है तिरी तदफ़ीन कहाँ हो

दिल में तो किसी और को दफ़नाया हुआ है

क्या इल्म कि रोते हों तो मर जाते हों 'फ़ैसल'

वो लोग जो आँखों को कभी नम नहीं करते

अदावतों में जो ख़ल्क़-ए-ख़ुदा लगी हुई है

मोहब्बतों को कोई बद-दुआ लगी हुई है

रोज़ आसेब आते जाते हैं

ऐसा क्या है ग़रीब-ख़ाने में

रात सितारों वाली थी और धूप भरा था दिन

जब तक आँखें देख रही थीं मंज़र अच्छे थे

दुख नहीं है कि जल रहा हूँ मैं

रौशनी में बदल रहा हूँ मैं

ख़ौफ़ ग़र्क़ाब हो गया 'फ़ैसल'

अब समुंदर पे चल रहा हूँ मैं

'फ़ैसल' मुकालिमा था हवाओं का फूल से

वो शोर था कि मुझ से सुना तक नहीं गया

Recitation

बोलिए