साहिर सियालकोटी, पंडित रघुवीर दास (1906-1984) पंजाब के प्रमुख शाइर। सियालकोट (अब पाकिस्तान) में पैदा हुए और एक अरसे तक लाहौर में रहे। बंटवारे के बाद जालंधर आ गए और आख़िर तक वहीं रहे। ‘जोश’ मल्सियानी के शागिर्द थे और इस तरह उनका सिलसिला ‘दाग़’ देहलवी तक पहुँचता है।