आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़
आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़
ऐ बुत ख़ुदा के वास्ते अपने चलन को छोड़
बुलबुल न रहम आएगा सय्याद को कभी
है जान अगर अज़ीज़ तो तू इस चमन को छोड़
उस का यही तरीक़ रहा आशिक़ों के साथ
ऐ दिल बस अब शिकायत-ए-चर्ख़-ए-कुहन को छोड़
सहरा की सम्त पाँव बढ़े जाते हैं दिल आ
वहशत पुकारती है कि हुब्बुलवतन को छोड़
बसने को चल तू दश्त-ए-ख़िज़ाँ-दीदा में 'शबाब'
गुलज़ार में बहार-ए-गुल-ओ-नस्तरन को छोड़
- रचनाकार : बान्दी हुसैन शबाब
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.