अनवर अज़ीम की कहानियाँ
सारी रात
किसी की मोहब्बत में डूबे एक व्यक्ति के विचारों और कल्पनाओं पर आधारित कहानी। वह छत पर खड़ा अपनी प्रेमिका है का इंतज़ार कर रहा है, जिसको आना ही नहीं है। वह उसे चाँद, तारों, हवाओं और काली रातों में तलाश करता है, पर वह उसे कहीं नहीं मिलती। वह उसका इंतिज़ार कर रहा है, जिसने आने का वादा ही नहीं किया है।
आँगन की धूप
यह एक बाल कहानी है। इसमें दो छोटे बच्चों की शरारतों, उनके खेलों, चाहतों और ख़्वाहिशों को चित्रित किया गया है। खेलते-खेलते बच्चे कहानी सुनाने की फ़रमाइश करते हैं और उनका बाप न चाहते हुए भी उन्हें एक ऐसे बूढ़े लकड़हारे की कहानी सुनाता है, जो सूखे पेड़ों के साथ हरे पेड़ों की लकड़ियाँ भी काट लाता है। इस कारण उसकी बुढ़िया उससे नाराज़ हो जाती है।