हकीम आज़ाद अंसारी (1871-1942) पैदा नागपुर में हुए मगर ख़ानदान सहारनपुर का था। हकीम थे और इस सिलसिले में कई शहरों में रहे। ये काम न चला तो एक अ’र्से तक देहली रह कर और हैदराबाद चले गए और वहीं आख़िरी साँस ली। मौलाना ‘हाली’ के शागिर्द थे। शे’र में लफ़्ज़ों और फ़िक़्रों की तकरार से अ’जीब हुस्न पैदा करते थे।