Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर
Mohammad Afzal Khan's Photo'

मोहम्मद अफ़ज़ल ख़ान

1993 | अलीगढ़, भारत

नई नस्ल के नुमूद पज़ीर शाइरों में शुमार

नई नस्ल के नुमूद पज़ीर शाइरों में शुमार

मोहम्मद अफ़ज़ल ख़ान का परिचय

मोहम्मद अफ़ज़ल ख़ान का तअल्लुक़ ककराला, बदायूँ, उतर प्रदेश से है, जहाँ वह 2 जुलाई, 1993 को पैदा हुए। इब्तिदाई तालीम फ़लाह-ए-आम इंटर कॉलेज, ककराला से हासिल करने के बाद आला तालीम के लिए केरल का रुख़ किया। जामिया इस्लामिया शांतापुरम में अरबी, अंग्रेज़ी और इस्लामी शरीअत की तालीम हासिल की, जबकि एन.आई.ओ.एस. के ज़रीए इंटरमीडिएट और मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी से बी.ए. मुकम्मल किया।
केरल में इदारा-ए-अदब-ए-इस्लामी की सरगर्मियों ने उनके शेरी ज़ौक़ को जिला बख़्शी। बाद अज़ाँ, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एम.ए. (उर्दू) किया, जहाँ के इल्मी-ओ-अदबी माहौल से भरपूर इस्तिफ़ादा किया। उर्दू में मास्टर्ज़ के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ही से मारूफ़ शाइर प्रोफ़ेसर सय्यद सिराजुद्दीन अजमली की निगरानी में पी.एच.डी. मुकम्मल की।
फ़िलहाल, मोहम्मद अफ़ज़ल ख़ान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ‘दूरस्थ एवं आनलाइन शिक्षा केंद्र’ में तदरीसी ख़िदमात अंजाम दे रहे हैं।

संबंधित टैग

Recitation

बोलिए