राहुल झा का परिचय
दरभंगा के एक साहित्यिक परिवार में जन्मे राहुल झा का शुरूआती दिनों से ही साहित्य से ख़ासा लगाव रहा. 13 साल की छोटी उम्र से अपना साहित्यिक सफ़र शुरू'अ करने वाले राहुल झा उर्दू की नई नस्ल के शोअरा की फ़ेहरिस्त में एक जाना-पहचाना नाम हैं| उर्दू के साथ ही मैथिली, हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर भी एक जैसी क़ुदरत रखते हैं और अलग-अलग भाषाओं में सृजन एवं अनुवाद कार्य में मसरूफ़ हैं|