साक़िब मज़ीद का परिचय
मूल नाम : मोहम्मद साक़िब
जन्म : 28 May 1999 | प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
वक़्त-बे-वक़्त बड़ी दूर चला जाता हूँ
चंद टूटे हुए ख़्वाबों का सहारा ले कर
साक़िब मज़ीद एक युवा मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में ठोस अनुभव हासिल है। 28 मई 1999 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ज़िले में जन्मे साक़िब ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। सहाफ़त के साथ-साथ उन्हें अदब और शेर-ओ-शायरी से गहरा लगाव है, और वे कम उम्र से ही अपनी शाइरी से लोगों का दिल जीत रहे हैं।