aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair
jis ke hote hue hote the zamāne mere
Also available on
रेख़्ता पब्लिकेशन से प्रकाशित इस्मत चुग़ताई का नया कहानी-संग्रह “कन्यादान: इस्मत चुग़ताई” उनके चुने हुए अफ़सानों पर आधारित है, जिसमें पहले से प्रकाशित कहानियों के साथ कुछ नई और अप्रकाशित रचनाएँ भी शामिल हैं। जिनमें “जाल”, “छुई-मुई”, “दो हाथ”, “लिहाफ़”, “कन्यादान”, “ज़हर का प्याला”, “घूँघट”, “चारपाई”, “कामचोर”, “कैसी बीवी कैसा शौहर” और “छोटी आपा” जैसी कहानियाँ प्रमुख हैं। इन कहानियों में स्त्री की भावनाएँ, सामाजिक बंधनों की घुटन और उससे बग़ावत साफ़ दिखाई देती है, इस लिहाज़ से यह संग्रह पढ़ने योग्य है।