Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर
Amaan Haider's Photo'

अमान हैदर

2004 | संभल, भारत

अमान हैदर के शेर

जान से बढ़ के हुआ करती है 'इज़्ज़त प्यारे

सर दिया जाता है दस्तार बचाने के लिए

हालात चाहे जो भी हों दिल तो बड़ा रखो

ये वक़्त कट ही जाएगा तुम हौसला रखो

तलब नहीं है हमें दूसरी मोहब्बत की

'अमान' चाय दुबारा ज़रूर चाहते हैं

ऐ माहताबो उजालों की भीक ले जाओ

हमारे पाँव के छालों की आफ़्ताबी से

कुछ हमें पाँव के छालों से भी इमदाद हुई

और कुछ रास्ता ज़ंजीर ने आसान किया

क़सम उठाई है सीना ही नोच डालेंगे

कभी जो 'इश्क़ की महसूस की चुभन हम ने

हमेशा शे'र कहने की मशक़्क़त करनी पड़ती है

असीरान-ए-सुख़न किस ने कहा आज़ाद होते हैं

ये अश्क पलकों पे ठहरें तो ऐसा लगता है

किसी मकान की दहलीज़ पर दिए रखे हैं

ऐ परिंदो आन कर बैठो सर-ए-शाख़-ए-'अज़ा

हम दरख़्तों को शु'ऊर-ए-मर्सिया-ख़्वानी भी है

Recitation

बोलिए