सैफ़ अली का परिचय
सैफ़ अली का जन्म 8 अगस्त 1998 को शोरकोट कैंट, ज़िला झंग में हुआ। उनका पैतृक संबंध साहिवाल के नज़दीकी क़स्बे कसोवाल से है। शिक्षा के दौरान वह गवर्नमेंट कॉलेज साहिवाल की अदबी पत्रिका के संपादक रहे, इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट इस्लामिया कॉलेज लाहौर की मशहूर अदबी पत्रिका "फ़ारान" की संपादकीय ज़िम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी लाहौर के प्रतिष्ठित साहित्यिक जर्नल "रावी" के सह-संपादक हैं। ग़ज़ल, नज़्म, नस्री नज़्म और अशरा उनकी रचनात्मक पहचान का हिस्सा हैं।