शेख़ अल्ताफ़ का असली नाम मोहम्मद अल्ताफ़ शेख़ है। उनका जन्म जून 1998 में ज़िला रियासी (जम्मू-कश्मीर) में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, माहौर से प्राप्त की और 2017 में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद 2021 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, उधमपुर (यूनिवर्सिटी ऑफ़ जम्मू) से बी.ए. की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वे बाग़बानी विभाग, जम्मू-कश्मीर सरकार में सेवाएँ दे रहे हैं। प्रारंभ में उन्होंने क़लमी नाम अल्ताफ़ शेख़ अय्याब रखा था, बाद में उसे बदलकर शेख़ अल्ताफ़ कर लिया।