Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर
Khalid Irfan's Photo'

न्युयॉर्क, अमेरिका में रहने वाले हास्य-व्यंग के अग्रणी पाकिस्तानी शायर।

न्युयॉर्क, अमेरिका में रहने वाले हास्य-व्यंग के अग्रणी पाकिस्तानी शायर।

खालिद इरफ़ान के शेर

453
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

मैं ने बस इतना ही लिखा आई-लौ-यू और फिर

उस ने आगे कर दिया था गाल इंटरनेट पर

हों पैसे तो इस्तक़बालियों से कुछ नहीं होगा

किसी शायर को ख़ाली तालियों से कुछ नहीं होगा

भूक तख़्लीक़ का टैलेंट बढ़ा देती है

पेट ख़ाली हो तो हम शेर नया कहते हैं

दो चार दिन से मेरी समाअत ब्लाक थी

तुम ने ग़ज़ल पढ़ी तो मिरा कान खुल गया

कैसा अजीब आया है इस साल का बजट

मुर्ग़ी का जो बजट है वही दाल का बजट

जो तुम परफ़्यूम में डुबकी लगा कर रोज़ आती हो

फ़ज़ा तुम से मोअत्तर है हवा में कुछ नहीं रक्खा

जो लुग़त को तोड़-मरोड़ दे जो ग़ज़ल को नस्र से जोड़ दे

मैं वो बद-मज़ाक़-ए-सुख़न नहीं वो जदीदिया कोई और है

इलेक्शन फिर वो ज़िल-हिज्ज के महीने में कराएँगे

तो क्या दो दाँत के वोटर की फिर क़ुर्बानियाँ होंगी

ग़ज़ल पढ़ने से बिल्कुल ऐक्टर मा'लूम होता है

बढ़ी हैं इस क़दर ज़ुल्फ़ें 'जिगर' मा'लूम होता है

अब घर के दरीचे में आएगी हवा कैसे

आगे भी प्लाज़ा है पीछे भी प्लाज़ा है

गर्मी जो आई घर का हवा-दान खुल गया

साहिल पे जब गया तो हर इंसान खुल गया

जिस से प्यास बुझ पाए वो ''के-एम-सी'' का नल तुम हो

हक़ीक़त ये है मेरी ग़ैर-मतबूआ ग़ज़ल तुम हो

ग़ज़ल कहता है डट के मसनवी बिल-अज़्म कहता है

दिमाग़ इस का उलट जाए तो नसरी नज़्म कहता है

नुमाइश इस तरह शाइ'र ने बच्चों की लगाई है

कि जैसे उस के मजमूए की रस्म-ए-रू-नुमाई है

किसी तजरबे की तलाश में मिरा अक़्द-ए-सानवी हो गया

मिरी अहलिया को ख़बर नहीं मिरी अहलिया कोई और है

टीवी का ये मज़ाक़ अदीबों के साथ है

शाएर से दुगना रख दिया क़व्वाल का बजट

नई बहरों में ये मिसरों के पेच-ओ-ख़म बनाता है

ये ग़ज़लें अन-गिनत लिखता है बच्चे कम बनाता है

मिरे अब्बा ने इस को दाद दी नाज़ुक-ख़याली की

मिरी अम्माँ को कहता है मुसद्दस है ये 'हाली' की

अबस है उन से इक चिड़िया के बच्चे की विलादत भी

कि इन फैशन-ज़दा घर-वालियों से कुछ नहीं होगा

बिछड़े थे जब ये लोग महीना था जून का

सोहनी बना रही थी महींवाल का बजट

बिकती है अब किताब भी कैसेट के रेट पे

कैसे बनेगा 'ग़ालिब' 'इक़बाल' का बजट

Recitation

बोलिए