Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

रऊफ़ रहीम के शेर

168
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

नर्स को देख के जाती है मुँह पे रौनक़

वो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है

मिल्लत की आबरू को मिलाता है ख़ाक में

लीडर हमारा कितना बड़ा ख़ाकसार है

अपने उस्ताद के शे'रों का तिया पाँचा किया

रहीम आप के फ़न में ये कमाल अच्छा है

नहीं है बह्र में बे-वज़्न है 'रहीम' मगर

हमारी शाइ'री सुर में है और ताल में है

मिलेगी सीट इलेक्शन में आप को इक दिन

अगर ये चमचा-गरी कामयाब हो जाए

सारे अहबाब में बद-नाम तुम्हें कर देगी

अपने अहवाल पड़ोसन से छुपा कर रखना

चाँद सूरज ज़मीं से उगते हैं

शाइ'री जब जदीद होती है

बद-शक्ल है ज़ईफ़ है दुल्हन तो क्या हुआ

लाखों की जाएदाद भी मेरी नज़र में है

अगर तू काना राजा है तो अंधों का बना हल्क़ा

तू अपनी शाइरी के वास्ते मैदान पैदा कर

क़ाइल हैं ज़ाइक़े के ग़रज़ क्या है रंग से

दस्तर पे देखते ही नहीं हम मटन का रंग

सारे असातिज़ा से चुराओ सुख़न का रंग

गर कुछ निखारना हो तुम्हें अपने फ़न का रंग

हराम अच्छा है यारो हलाल अच्छा है

खा के पच जाए जो हम को वही माल अच्छा है

जब से रुख़्सत हुआ शबाब 'रहीम'

तब से मैं माइल-ए-ख़िज़ाब हुआ

है बजट घाटे में जुर्माने ज़रूरी हैं यहाँ

इस लिए सरकार मेरी लूट कर खाने को है

ग़ुस्सा निकालता है जो अमले पे 'रहीम'

अफ़सर अजब नहीं है कि बेगम के डर में है

करो इतना तकब्बुर जमाल पर अपने

मलोगी हाथ जो रुख़्सत शबाब हो जाए

स्कूल की ता'लीम ने गुल ऐसा खिलाया

अब आँखें दिखाता है भतीजा मिरे आगे

है हिमाक़त 'रहीम' शादी भी

इस से मिट्टी पलीद होती है

दूर तक नाम की तश्हीर अगर है मंज़ूर

जारी तन्क़ीद अदीबों पे बराबर रखना

फैशन से उन के धोका हुआ है मुझे 'रहीम'

मादा समझ के छेड़ने वाला था नर को मैं

भरोसे पर किसी लीडर के रहना इक हिमाक़त है

ये सूखे पेड़ हैं यारो कभी साया नहीं करते

हूरों पे है निगाह गो मरक़द में पाँव हैं

वाइ'ज़ अख़ीर-ए-उम्र में क्या तेरा ढंग है

तरन्नुम में गवय्ये की तरह से तान पैदा कर

नए अंदाज़ से शे'रों में अपने जान पैदा कर

मुर्दा बता के ज़िंदों को पहुँचाया मुर्दा घर

कितना बड़ा कमाल मिरे डॉक्टर में है

ग़रीबों का बहा कर ख़ून हमदर्दी जताते हो

खिलौने हाथ में दे दे के बहलाया नहीं करते

सारी ग़ज़लें सुना के छोड़ा है

इस से मिलना तो इक अज़ाब हुआ

मुझ से बेगम का तक़ाबुल तो फ़क़त इतना है

मैं दिया हूँ तो वो तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

ख़ुदा-न-ख़्वास्ता वो बे-नक़ाब हो जाए

तो ज़िंदगानी हमारी 'अज़ाब हो जाए

सूखे पेड़ों की तरह ये लीडर

हम पे साया ज़रा नहीं करते

लीडर की ये पहचान कि वो फूलता जाए

शाइ'र की ये पहचान कि मोटा नहीं होता

अब तरन्नुम की रिवायत भी पुरानी हो गई

एक शाइ'र अपनी ग़ज़लें साज़ पर गाने को है

गर लाटरी उठ जाए तो क्या ठाट से गुज़रे

ये ख़्वाब है अंधों का जो पूरा नहीं होता

Recitation

बोलिए